सीएम योगी ने गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट, चार जिलों के छात्र हुए लाभान्वित
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर मंडल के चार जिलों के लगभग 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई को आधुनिक तकनीक के माध्यम से आसान बनाना है।
टैबलेट वितरण कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया गया। इसमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। निर्धारित वितरण के अनुसार गोरखपुर के लगभग 35 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने थे, जबकि देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना था।
जिला प्रशासन के अनुसार, योजना की शुरुआत वर्ष 2021-22 में हुई थी। इसके बाद से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिले में अब तक 1,41,085 विद्यार्थियों को इस योजना के तहत टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है।
सरकार का मानना है कि डिजिटल उपकरणों की मदद से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक, शैक्षणिक पोर्टल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

यूपी में इंटर कॉलेज प्रिंसिपल भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, बिना B.Ed. वाले प्रवक्ताओं को भी आवेदन की अनुमति
यूपी के पांच जिलों में CNG और PNG महंगी, लखनऊ में CNG के दाम 110 रुपये प्रति किलो
उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका
यूपी के सभी 75 जिलों में बनेगा नागरिक सुरक्षा तंत्र, 1 लाख से अधिक स्वयंसेवक तैयार
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी अब सॉफ्टवेयर से होगी तय, हर महीने बदलेगी तैनाती