लखनऊ विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 19 लोगों ने किया रक्तदान
लखनऊ, 23 नवंबर 2026। लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) विभाग के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हरि ओम सेवा केंद्र और किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. शीला मिश्रा और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अमिता कनौजिया उपस्थित रहीं।
शिविर का समन्वय जैव रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. मीनल गर्ग तथा कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कुसुम यादव ने किया।
इस दौरान जैव रसायन एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों सहित कुल 44 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्सा जांच के बाद निर्धारित मानकों पर खरे उतरे 19 पात्र लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।
इस आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने छह विषयों की पीएचडी मेरिट लिस्ट 2026 की जारी, इंटरव्यू के बाद अब अंतिम चयन की प्रक्रिया
आदि आदेश शुक्ला के अर्धशतक से लखनऊ विश्वविद्यालय प्री-क्वार्टर फाइनल में, लगातार चौथी जीत दर्ज की
लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस पर वनस्पति विज्ञान विभाग में काव्य एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन
लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में एलुमनाई वीक का आयोजन, मौद्रिक नीति पर विशेषज्ञ व्याख्यान और भाषण प्रतियोगिता हुई
लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर वनस्पति विज्ञान विभाग में पर्यावरण कानून पर विशेष व्याख्यान, काव्य एवं गायन प्रतियोगिताएं आयोजित