*लखनऊ विश्वविद्यालय में बैडमिंटन इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन*
*शारीरिक शिक्षा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ*
*लखनऊ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैडमिंटन इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउसों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।*
इस अवसर पर श्री जीसान दानिश खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ॰ शशि कनौजिया की उपस्थिति में डॉ॰ विष्णु यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्री जीसान दानिश खान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि इंट्राम्यूरल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों, विशेषकर उन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है, जिन्हें बड़े मंचों पर कम अवसर मिलते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ खेलने, निरंतर अभ्यास करने और अपनी क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित किया।
फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि का संबोधन
*प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के अवसर पर प्रोफेसर अमिता कनौजिया, डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर एवं विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनका स्वागत शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ॰ शशि कनौजिया ने किया*
*मुख्य अतिथि प्रोफेसर अमिता कनौजिया* ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अनुशासन बनाए रखने, चुनौतियों का सामना करने तथा अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में धैर्य, संघर्ष, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
*प्रतियोगिता के मुकाबलों के परिणाम*
प्रतियोगिता में कुल 15 मुकाबले खेले गए। विभिन्न श्रेणियों के परिणाम निम्नलिखित हैं।
1. महिला एकल (Women’s Singles)
हाउस: अमृता कौर हाउस बनाम मेजर ध्यानचंद हाउस
* खिलाड़ी: रिया बनाम ऋचा
* प्रथम सेट: 5–11
* द्वितीय सेट: 0–11
* विजेता: ऋचा (मेजर ध्यानचंद हाउस)
2. महिला एकल (Women’s Singles)
हाउस: नीलिमा घोष हाउस बनाम मिल्खा सिंह हाउस
* खिलाड़ी: प्रकृति बनाम तृप्ति
* प्रथम सेट: 8–11
* द्वितीय सेट: 3–11
* विजेता: प्रकृति (नीलिमा घोष हाउस)
3. पुरुष एकल (Men’s Singles)
हाउस: नीलिमा घोष हाउस बनाम मिल्खा सिंह हाउस
* खिलाड़ी: अक्षत बनाम देवदत्त
* प्रथम सेट: 11–9
* द्वितीय सेट: अक्षत विजेता
* विजेता: अक्षत (नीलिमा घोष हाउस)
4. पुरुष एकल (Men’s Singles)
हाउस: अमृता कौर हाउस बनाम मेजर ध्यानचंद हाउस
* खिलाड़ी: सिद्धार्थ बनाम अभिषेक
* प्रथम सेट: 11–13
* द्वितीय सेट: 4–11
* विजेता: अभिषेक (मेजर ध्यानचंद हाउस)
5. पुरुष युगल (Men’s Doubles)
हाउस: अमृता कौर हाउस बनाम मेजर ध्यानचंद हाउस
* खिलाड़ी: प्रशांत एवं सौरव बनाम ऋषि एवं चित्रांग
* प्रथम सेट: 4–11
* द्वितीय सेट: 5–11
* विजेता: ऋषि एवं चित्रांग (मेजर ध्यानचंद हाउस)
6. पुरुष युगल (Men’s Doubles)
हाउस: नीलिमा घोष हाउस बनाम मिल्खा सिंह हाउस
- खिलाड़ी: यश एवं अभिषेक बनाम अक्षय एवं देवेश
* प्रथम सेट: 4–11
* द्वितीय सेट: 9–11
विजेता: यश एवं अभिषेक (नीलिमा घोष हाउस)

7. मिश्रित युगल (Mixed Doubles)
हाउस: नीलिमा घोष हाउस बनाम मिल्खा सिंह हाउस
* खिलाड़ी: आदित्य राज एवं अनन्या बनाम आनंद सागर एवं इशिका
* प्रथम सेट: 5–11
* द्वितीय सेट: 10–12
* विजेता: आदित्य राज एवं अनन्या (नीलिमा घोष हाउस)
8. मिश्रित युगल (Mixed Doubles)
हाउस: मेजर ध्यानचंद हाउस बनाम अमृता कौर हाउस
* खिलाड़ी: रितु एवं अभिषेक बनाम कार्तिक एवं अश्मिता
* प्रथम सेट: 12–11
* द्वितीय सेट: 11–7
* विजेता: रितु एवं अभिषेक (मेजर ध्यानचंद हाउस)
9. महिला युगल (Women’s Doubles)
हाउस: अमृता कौर हाउस बनाम मेजर ध्यानचंद हाउस
* खिलाड़ी: खुशबू एवं नंदनी बनाम मीनाक्षी नेगी एवं रजनी
* प्रथम सेट: 7–11
* द्वितीय सेट: 5–11
* विजेता: मीनाक्षी नेगी एवं रजनी (अमृता कौर हाउस)
10. महिला युगल (Women’s Doubles)
हाउस: मिल्खा सिंह हाउस बनाम नीलिमा घोष हाउस
* खिलाड़ी: अंशुल एवं मुस्कान बनाम अर्पिता एवं सौम्या
* प्रथम सेट: 12–10
* द्वितीय सेट: 8–11
* तृतीय सेट: 11–7
* विजेता: मिल्खा सिंह हाउस
11. मिश्रित युगल (Mixed Doubles)
हाउस: नीलिमा घोष हाउस बनाम मेजर ध्यानचंद हाउस
* खिलाड़ी: अनन्या एवं आदित्य बनाम अभिषेक एवं रितु
* प्रथम सेट: 16–14
* द्वितीय सेट: 15–7
* विजेता: नीलिमा घोष हाउस
12. महिला एकल (Women’s Singles)
हाउस: मिल्खा सिंह हाउस बनाम मेजर ध्यानचंद हाउस
* खिलाड़ी: प्रकृति बनाम ऋचा
* प्रथम सेट: 15–6
* द्वितीय सेट: 15–6
* विजेता: प्रकृति (मिल्खा सिंह हाउस)
13. महिला युगल (Women’s Doubles)
हाउस: मिल्खा सिंह हाउस बनाम अमृता कौर हाउस
* खिलाड़ी: अंशुल एवं मुस्कान बनाम मीनाक्षी नेगी एवं रजनी
* प्रथम सेट: 15–13
* द्वितीय सेट: 13–15
* तृतीय सेट: 7–15
* विजेता: अमृता कौर हाउस
14. पुरुष एकल (Men’s Singles)
हाउस: मेजर ध्यानचंद हाउस बनाम नीलिमा घोष हाउस
* खिलाड़ी: अभिषेक बनाम अक्षत बाजपेयी
* प्रथम सेट: 15–10
* द्वितीय सेट: 15–12
* विजेता: मेजर ध्यानचंद हाउस
15. पुरुष युगल (Men’s Doubles)
हाउस: मेजर ध्यानचंद हाउस बनाम नीलिमा घोष हाउस
* खिलाड़ी: चित्रांश एवं ऋषि बनाम अभिषेक एवं यश
* प्रथम सेट: 12–15
* द्वितीय सेट: 10–15
* विजेता: नीलिमा घोष हाउस
समापन
बैडमिंटन इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने तथा आपसी सहयोग और खेल भावना को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
*आयोजक:
शारीरिक शिक्षा विभाग
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ!*

लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आज
लखनऊ विश्वविद्यालय ने छह विषयों की पीएचडी मेरिट लिस्ट 2026 की जारी, इंटरव्यू के बाद अब अंतिम चयन की प्रक्रिया
आदि आदेश शुक्ला के अर्धशतक से लखनऊ विश्वविद्यालय प्री-क्वार्टर फाइनल में, लगातार चौथी जीत दर्ज की
लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस पर वनस्पति विज्ञान विभाग में काव्य एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन
लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में एलुमनाई वीक का आयोजन, मौद्रिक नीति पर विशेषज्ञ व्याख्यान और भाषण प्रतियोगिता हुई