लखनऊ में महिला हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
आशियाना पुलिस और डीसीपी मध्य की सर्विलांस टीम को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। आशियाना पुलिस और डीसीपी मध्य की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
मामले का विस्तृत खुलासा करने के लिए डीसीपी मध्य की ओर से आज 31 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह प्रेस वार्ता हजरतगंज स्थित डीसीपी मध्य कार्यालय परिसर में दोपहर 2 बजे होगी। इसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा हत्याकांड से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

लखनऊ में CNG और PNG के दाम बढ़े, आज से लागू हुईं नई दरें
लखनऊ में आज कई कार्यक्रम, राजनाथ सिंह करेंगे पार्टी पदाधिकारियों से संवाद
लखनऊ में 24 नवंबर से शुरू होगी सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप
लखनऊ में मतदाता सूची को लेकर BJP का अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से की अपील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले